सागर: बहु की चाकूबाजी, चाचा ससुर घायल, इस जिद पर पेट में घोंपा बहु ने चाकू

0

बहु की चाकूबाजी, चाचा ससुर घायल, शहर में रहने की जिद पर पेट मे घोंपा बहु में चाकू

Ad 1

सागर। बंडा थाना अन्तर्गत ग्राम कंदवा में बहू ने अपने चाचा ससुर पर चाकू से हमला कर दिया चाकू पेट में लगने से चाचा ससुर गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने बहू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार अंशुल जैन निवासी कंदवा की शादी 23 नवंबर को पथरिया दमोह की रहने वाली रितु जैन उम्र 23 साल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही रितु ने ससुराल में विवाद करना शुरू कर दिया। उसने ससुराल में रहकर स्कूटी और कार खरीदवा ली थी। इसके बाद वह गांव में नहीं रहने की बात को लेकर परेशान करने लगी। बहू का कहा है कि उसे गांव में नहीं रहना । सागर में रहकर पढ़ाई करेगी। इसी बात को लेकर ससुराल के लोगों से विवाद हुआ। झगड़े के चलते चाचा ससुर चक्रेश जैन उम्र 47 साल निवासी कंदवा हाल मुकाम पथरिया दमोह गांव पहुंचे। जहां उन्होंने बहू रितु को समझाइश दी। लेकिन वह नहीं मानी। विवाद बढ़ने पर ससुराल वालों ने पुलिस को बुला लिया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश देकर विवाद शांत कराया। जिसके बाद परिवार के सभी लोग अपने-अपने कमरों में सोने के लिए चले गए। देर रात बहू रितु उठी और सो रहे चाचा ससुर चक्रेश जैन पर चाकू से हमला कर दिया। चक्रेश के चिल्लाने की आवाज सुन परिवार के लोग जाग गए और मौके पर पहुंचे। तत्काल घायल अवस्था में चक्रेश को बंडा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना पर बरा चौकी पुलिस ने बहू रितु जैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here