MP: राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सागर संभाग के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन

0

इंदौर में आयोजित शालेय राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में सागर संभाग के खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ठ प्रदर्शन
सागर। डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने सागर संभाग के प्रतिनिधित्व करते हुए ओपन साइट राइफल इवेंट में 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं एक कंष्य पदक प्राप्त किया। एसोसिएशन की स्वर्णिमा तोमर ने प्रतियोगिता में 14 साल से कम आयु वर्ग में स्वर्ण पदक, विराट जाट ने 14 साल से कम आयु वर्ग में रजत एवं अनमोल जैन ने 14 साल से कम आयु वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। ये सभी डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व में राइफल शूटिंग के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मुकेश तिवारी सागर संभाग के मैनेजर एवं हरिकांत तिवारी कोच के रूप में टीम के साथ उपस्थित रहे।
विजयी खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, जिला शिक्षा खेल अधिकारी संजय दादर, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ अखिलेश दुबे, वीनू राणा, डॉ नईम अहमद खान, डॉ गणेश चौबे, मधुर पुरोहित, नीरज यादव, जावेद खान, आदि ने शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here