सागर: शहर में बेलगाम ट्रैक्टर ट्रॉली धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, छात्रा की कुचल कर मौत

0

शहर में बेलगाम ट्रैक्टर ट्रॉली धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, छात्रा की कुचल कर मौत

Ad 1

गजेंद्र ठाकुर। सागर। शहर और उपनगर में ट्रैक्टर ट्रालियों का आतंक देखने मिल रहा हैं इनपर न नो एंट्री लागू हो पाती हैं न कोई नियम कायदा, बीच शहर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली तेज गति से भागते देखे जा सकते हैं और इनसे कई बार गंभीर हादसे हो चुके हैं फिर भी प्रशासन नही जागता
ताज्जुब की बात है इन ट्रैक्टरों मेंसे कइयो के बीमा और अन्य कागजात नही होने के बाद भी सड़को पर बेरोकटोक दौड़ रहे हैं आखिर किसकी रजामंदी चलती हैं इनपर

बीते रोज मकरोनिया क्षेत्र में
हृदयविदारक दुर्घटना में कोचिंग से घर लौट रही छात्रा की मौत हो गई और उसकी सहेली घायल हो गयी। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार महिमा पुत्री गोविंद सिंह उम्र 20 साल निवासी प्रभाकर नगर मकरोनिया रोजाना की तरह अपनी सहेली संजना पुत्री जगदीश पटेल उम्र 20 साल निवासी बहेरिया के साथ सिविल लाइन में कोचिंग पढ़ने गई थी। गुरुवार देर शाम कोचिंग खत्म होने के बाद महिमा अपनी सहेली संजना के साथ स्कूटी क्रमांक एमपी 15 एमएच 1326 पर सवार होकर अपने घर लौट रही थी तभी कन्हैयालाल हॉस्पिटल के पास अज्ञात वाहन के कट मारने से स्कूटी सड़क पर जा गिरी। इसी दौरान सड़क पर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार छात्रा को रौंद दिया। दुर्घटना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिमा की मौत हो गई। वही संजना घायल हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मकरोनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर क्रमांक यूपी 92 एफ 5075 को जब्त कर लिया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here