SAGAR: जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत यह 111 तालाब तैयार किए हो रहे हैं

0

सागर। जिले में अमृत सरोवर योजना के तहत 111 तालाब तैयार किए जा रहे हैं। मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल ने जैसीनगर विकासखंड के अलग-अलग ग्रामों में पहुंचकर अमृत सरोवर के स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बारिश होने से वे ट्रैक्टर पर सवार हुए और अमृत सरोवर के निर्माण कार्य का जायजा लिया।सीईओ सिंघल ने जैसीनगर विकासखंड के ग्राम करैया, ग्राम सरखड़ी, ग्राम बंजरिया समेत अन्य ग्रामों में बन रहे अमृत सरोवर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी सरोवर का जलभराव कम से कम 10 हजार घन मीटर होना चाहिए। अमृत सरोवर की पीचिंग मजबूत हो। ताकि रिसाव किसी भी स्थिति न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गड़बड़ी करने पर कार्रवाई होगी। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसआर मिश्रा, आरईएस के अधीक्षण यंत्री राजेंद्र घाटे समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here