MP: थार कार से वार, हत्या करने वाले मामलें में 2 और आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता सहित 5 अब भी भूमिगत

थार कार से कुचलकर हत्या करने वाले मामलें में 2 और आरोपी गिरफ्तार, भाजपा नेता सहित 5 अब भी भूमिगत

सागर। थार कार से कुचलकर युवक की हत्या मामले में भाजपा नेता सहित फरार 8 आरोपियों में से पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
टीआई मकरोनिया थाना एमके जगेत ने बताया फरार आरोपी लबी गुप्ता और उसका साथी आशीष मालवीय की लोकेशन बहेरिया क्षेत्र में मिली थी। लोकेशन मिलते ही घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर आरोपियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में उपयोग की गई थार गाड़ी को जब्त कर लिया गया है जिसे मकरोनिया थाना परिसर में खड़ा कराया गया।

मामले में फरार भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता, समेत 5 आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। मामले में इसके पहले आरोपी वकील गुप्ता को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के प्रकरण में कुल 8 आरोपी है। जिनमें से अब तक 3 आरोपी गिरफ्तार हो सके हैं। बाकी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं मृतक के परिवार में आक्रोश व्याप्त है।
खबर हैं कि नगर पालिका से होटल निर्माण के संबंध में किसी तरह की अनुमति नहीं ली गई है। इससे पूरी होटल का निर्माण अवैध माना जा रहा है। रविवार को एसी चर्चा रही कि प्रशासन की टीम होटल को ढहा सकती है। तहसीलदार, पटवारियों समेत अन्य प्रशासन की टीम होटल पर पहुंची। यहां पुलिस की मौजूदगी में पटवारियों ने नपती की। इसके बाद टीम आरोपियों के शंकरगढ स्थित मकान पर पहुंची। यहां भी टीम ने नपती कर मार्किंग की। लेकिन इसके बाद टीम बगैर कार्रवाई किए ही वापस लौट आई।

चौराहे पर कार से कुचलकर की थी हत्या चुनावी रंजिश के चलते गुरुवार रात हुए विवाद में आरोपी लवी गुप्ता, लकी गुप्ता, हनी गुप्ता, भाजपा नेता मिश्रीचंद गुप्ता, वकील गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता और आशीष मालवीय ने मकरोनिया चौराहे के पास स्थित डेयरी पर पहुंचकर मारपीट की थी। विवाद बढ़ा और आरोपियों ने कार से जगदीश यादव को कुचल दिया था। जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। वहीं आरोपियों की होटल का अतिक्रमण तोड़ा है और हत्या में प्रयुक्त महिंद्रा की थार कार बरामद कर की गई हैं।
बता दें भाजपा नेता और उसका परिवार अपराधों में संलिप्त रहते आये हैं जिनके रिकार्ड भी विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top