MP: युवक पर चाकुओं से हमला, घायल बोला टीआई से शहर में कानून व्यवस्था खत्म हो गयी

युवक पर चाकुओं से वार, गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा

घायल ने टीआई से कहाँ शहर में कानून व्यवस्था खत्म हो गयी

बीना। खिमलासा रेलवे फाटक के पास एक आरोपी ने एक युवक से राम-राम करते हुए उसके सीने पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक एलआइसी फाइनेंस कर्मचारी है। घायल युवक ने पुलिस आरक्षक पर आरोपी को भगाने के आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय अनूप पिता केशव प्रसाद गोस्वामी निवासी राय कॉलोनी जो एलआइसी फाइनेंस में कर्मचारी है। घायल युवक ने बताया कि वह बीना के खिमलासा रोड स्थित रेलवे गेट पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान आरोपी रितेश पिता कल्लू यादव निवासी बीना आया और उसने राम-राम करते हुए सीधे सीने पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से वह जमीन पर गिर गया इसके बाद आरोपी ने गर्दन पर एक के बाद एक तीन वार किए।
जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी हत्या करने की नीयत से युवक पर चाकू से लगातार वार कर रहा था। वहां खड़े आसपास के लोगों ने आरोपी को पत्थर मारकर भगा दिया। इसके बाद लोगों ने घायल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बीना थाना प्रभारी कमल निगवाल मौके पर पहुंचे। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में घायल युवक ने बताया कि घटना के समय पुलिस थाने में पदस्थ आरक्षक सुभाष मौर्य जो मौके पर था। कर्मचारी ने अपनी जान को बचाने के लिए वहां मौजूद आरक्षक से बार-बार गुहार लगाई कि उसकी जान बचा लो लेकिन वह जान बचाने के वजह आरोपी को भगाने का साथ दिया। जबकि घायल युवक ने बताया कि उसकी जान आसपास के लोगों ने बचाई है।
यहां तक कि युवक ने सिविल अस्पताल में आए थाना प्रभारी कमल निगवाल से कहा कि शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ चुकी है। शहर में चाकू की घटनाएं तो आम हो गई है। शहरवासी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है।

ड्यूटी चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि घायल अनूप गोस्वामी की छाती और गले पर धारदार हथियार से जानलेवा वार किए गए थे। प्राथमिक उपचार के पश्चात आहत अनूप को विशेषज्ञ इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज सागर रेफर कर दिया गया।
बीना थाना प्रभारी कमल निगवाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 307 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top