Tuesday, January 13, 2026

हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है होमगार्ड- पुलिस अधीक्षक तरुण नायक

Published on

आपदा के समय संकट मोचन का काम करती है होमगार्ड: कलेक्टर श्री आर्य

हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है होमगार्ड- पुलिस अधीक्षक श्री नायक

होमगार्ड का स्थापना दिवस कार्यक्रम संपन्न

गजेन्द्र ठाकुर। सागर- हर आपदा के समय संकट मोचन के रूप में सामने आकर होमगार्ड लोगों की जिंदगियों को बचाने का कार्य करती है। उक्त विचार कलेक्टर दीपक आर्य ने होमगार्ड स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, डिवीजन कमांडेंट आरके पाठक, होमगार्ड कमांडेंट संतोष शर्मा, जिला कोषालय अधिकारी दीपक जैन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सुनील शुक्ला, स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय के मनीष दुबे सहित अन्य अधिकारी एवं होमगार्ड की अधिकारी सैनिक मौजूद थे।
स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि होमगार्ड हर आपदा के समय संकट मोचन के रूप में कार्य करती है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हनुमान जी संकट के समय राम का साथ देकर सभी की सहायता करते थे। उसी प्रकार होमगार्ड सभी की मदद करते है। उन्होंने कहा कि चाहे आगजनी हो बाढ़ हो या अन्य बड़ी दुर्घटनाएं हो हर समय होमगार्ड का साथ मिलकर संकट उसे उबारने एवं बचाने का कार्य करती है। कलेक्टर श्री आर्य ने कहा कि पिछले दिनों बीना में आई भीषण बाढ़ एवं सागर तिलकगंज में हुई भीषण आगजनी के समय होमगार्ड ने जो कार्य किया वह सराहनीय है ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने कहा कि होमगार्ड हर चुनौतियों का सामना कर व्यक्तियों के बचाने का कार्य करती है उन्होंने कहा कि व्यक्तियों के साथ अन्य जो भी आपदा में फंसे होते हैं उनको भी बचाती है । उन्होंने कहा कि होमगार्ड का कार्य देखते हुए वह एनडीआरएफ टीम से कम नहीं है उन्होंने कहा कि वर्दी सभी की एक है किंतु कार्य कुछ अलग होते हैं । उन्होंने कहा कि चुनौतियों का सामना करना होमगार्ड का प्रथम कर्तव्य होता है। उन्होंने कहा कि होमगार्ड द्वारा न केवल आप को बचाने का कार्य किया जाता है बल्कि हर महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए भी सहयोग दिया जाता है
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक आर्य ने गृहमंत्री केंद्र सरकार अमित शाह, गृह मंत्री राज्य सरकार नरोत्तम मिश्रा का संदेश वाचन भी किया।

स्थापना दिवस पर होमगार्ड द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं कलेक्टर श्री आर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री नायक को सलामी दी। स्थापना दिवस के अवसर पर होमगार्ड एवं एसडीआरएफ द्वारा बचाओ के साधनों का प्रदर्शन किया गया कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अरविंद जैन ने किया

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है – मंत्री गोविंद राजपूत

योग से आत्मविश्वास,  आत्मशक्ति, स्फूर्ति बढ़ती है - मंत्री गोविंद राजपूत सागर। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!