वात्सल्य स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब:- आईजी अनुराग

वात्सल्य स्कूल में स्पोर्ट्स मीट का आयोजन, छात्र- छात्राओं ने दिखाई खेल प्रतिभा, रंगारंग कार्यक्रम हुए।
खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब:- आईजी अनुराग

गजेन्द्र ठाकुर✍️ सागर। शहर के प्रतिष्ठित वात्सल्य स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि सागर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग थे| अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने की| अतिथियों ने परेड की सलामी ली एवं मशाल जलाकर खेलकूद की शुरुआत की|
स्पोर्ट्स मीट के मुख्य अतिथि सागर रेंज के आईजी श्री अनुराग ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है| जीवन में आगे बढ़ने के लिए खेल जरूरी है| खेल कैरियर बनाने का भी अब माध्यम हो गए हैं |उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब, लेकिन अब स्थितियां बदल गई हैं, और अब हम कह सकते हैं कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे लाजवाब | उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य की सफलता टीमवर्क पर निर्भर होती है | अगर किसी काम का श्रेय देना है तो अप्रत्यक्ष सहयोग देने वालों को अवश्य दें | खेल में जीत और हार दोनों को अपनाना चाहिए| जीत गए तो खुशी होना चाहिए और हार गए तो दुगनी मेहनत से आगे बढ़ना चाहिए| खेल में प्रतिद्वंदिता नहीं, प्रतिस्पर्धा करें | आज आप खेल में भी अपना कैरियर बना सकते हैं| उन्होंने कहा कि भारत खेल के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ रहा है| इसमें भविष्य की संभावनाएं अधिक है| उन्होंने अपील की, कि शिक्षक और अभिभावक देखें कि बच्चे टेक्नोलॉजी का गलत प्रयोग ना करें| उन्होंने सफल आयोजन के लिए वात्सल्य स्कूल परिवार को बधाई दी|
स्वागत भाषण वात्सल्य स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने दिया एवं स्कूल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला| उप प्राचार्य रेखा अग्रवाल ने स्कूल का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया | एनुअल स्पोर्ट्स मीट के शुभारंभ पर वात्सल्य स्कूल के ब्लू,ग्रीन, रेड, येलो हाउस के बच्चों ने आकर्षक मार्च पास्ट निकाला | तत्पश्चात स्कूल एंथम, संगीत की धुन पर मास ड्रिल एवं अथर्व सोनी के नेतृत्व में 30 बच्चों के बैंड ग्रुप की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समा बांध दिया | बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पिरामिड बनाकर दर्शकों की जमकर तालियां बटोरी | खेलकूद उत्सव के दौरान वेलकम डांस, कक्षा सातवीं के बच्चों द्वारा अमेरिकन ड्रिल, कक्षा दसवीं के छात्रों ने शिव स्तुति की प्रस्तुति दी | फैंसी ड्रेस, आत्मनिर्भर भारत का मंचन, महिषासुरमर्दिनि जैसी प्रस्तुतियों को दर्शकों की काफी सराहना मिली | गरबा नृत्य ने तो कार्यक्रम में मानो चार चांद लगा दिए | खेलकूद उत्सव में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं बाधा दौड़, भाला फेंक ,फुटबॉल का आयोजन किया गया| मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया| कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरित किए गए| आभार वात्सल्य स्कूल की कोऑर्डिनेटर श्रीमती ममतेश शर्मा ने माना इस अवसर पर शाला परिवार के सदस्य, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित थे|

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top