जल निगम में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला पुलिस गिरफ्त में, 10-10 हजार लिए थे

0

सागर- जल निगम में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी का मास्टर माइंड पुलिस की गिरफ्त में है। उसने 10-10 हजार रुपए लेकर नियुक्ति पत्र बांटे थे। पुलिस के अनुसार अब तक सागर के 5,6 लोग सामने आ चुके हैं। करीब 12,13 लोगों से जालसाजी का शक है। एएअसाई चंद्रेश बघेल ने बताया कि एनजीओ के जाली वर्क ऑर्डर दिखाकर युवाओं को नौकरी देने का झांसा दिया था। उसने नियुक्ति पत्र में अपने एनजीओ का हवाला दिया है। लोग जल निगम में नौकरी लगने के झांसे में आकर उसे 10 हजार रुपए देते रहे। एनजीओ संचालक नामदेव को पुलिस और प्रशासन की टीम ने बुधवार शाम मकरोनिया स्थित ऑफिस से गिरफ्तार किया था।
ऑफर लेटर दिए थे- इनमें से कुछ को लेटर मेल किए थे मकरोनिया की पवन विहार कॉलोनी का रहने वाला है भूपेंद्र सागर के राकेश सेन ने मामले की शिकायत की थी। इसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here