सागर: भाजयुमों ने कमलनाथ का पुतला फूंका, जमकर हुई नारेबाज़ी

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ किया गया प्रदर्शन, कमलनाथ का जलाया पुतला

हिन्दू धर्म का अपमान सहन नहीं किया जाएगा, कमलनाथ को हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए – यश अग्रवाल

गजेंद्र ठाकुर✍️ सागर- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने द्वारा पिछले दिनों मंदिरनुमा और हनुमान जी की फोटो वाले केक काटने का मामला गर्माता जा रहा है। मंदिर की तरह दिखने वाला केक पर हनुमान जी की तस्वीर लगी थी। जिससे काटने के बाद रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में तीन बत्ती पर बड़ी की संख्या में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया और उनके खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।

तीन बत्ती पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ को कलंकनाथ कहते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए।

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके कांग्रेसी नेता द्वारा मंदिर आकृति का केक बनाकर काटना सनातन संस्कृति एवं हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। हिन्दू धर्म का अपमान अब सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को हिन्दू समाज से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान बड़ी संंख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top