महिला कांग्रेस ने बच्चियों व महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौपा

महिला कांग्रेस ने बच्चियों व महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के खिलाफ ज्ञापन दिया, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन।

भाजपा सरकार में बच्चियां, महिलायें सुरक्षित नहीं-  एड.मेहजबीन अली

गजेन्द्र ठाकुर✍️ सागर। मध्यप्रदेश में बच्चियों एवं महिलाओं पर लगातार बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोलते हुये मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष विभा पटेल के प्रदेश व्यापी आव्हान पर सागर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एड.सैयद महज़बीन अली के नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुये राज्यपाल के नाम संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनम पाण्डेय को सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेखित – मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार में बच्चियों एवं महिलाओं पर लगातार बढ़ रही अत्याचार की घटनाओं के रोकथाम को लेकर ठोस कदम उठाने की पुरजोर मांग उठाई।प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सुनील जैन, शहर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रेखा चौधरी,निधि सुनील जैन, प्रमिला सिंह राजपूत, भावना रोहण,पार्षद रोशनी बसीम खान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरद पुरोहित, प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेन्द्र चौबे, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल चौबे,महेश जाटव, हेमराज रजक, बसीम खान,सागर साहू, जयदीप तिवारी, दीपक कुर्मी,अर्चना कन्नौजिया, गीता बाई,मीना विश्वकर्मा, रजनी बाई, शबनम नईम खान, राबिया बी,मीना यादव, क्रांति रजक, अंजना लोधी, सीमा राय,गायत्री श्रीवास्तव, साजदा बहनी खान,राधिका, अरशद खान आदि काँग्रेसजन मौजूद थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top