उडीसा से हुई गायब लड़की का समुद्र किनारे शव मिला, बीना में धरना प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की युवती का ओडिशा के जगन्नाथपुरी में समुद्री किनारे अर्धनग्न हालत में अधजला शव मिला है। लड़की अपने परिवार के साथ वहां घूमने गई थी। 3 दिन बाद उसकी लाश मिली है। परिजनों ने रेप की आशंका जताई है।

नाराज लोगो ने रविवार को चक्काजाम कर दिया।

सागर। मामला जिले के बीना का है जहाँ बीना से परिजनों के साथ ओडिशा के जगन्नाथपुरी घूमने गयी युवती अचानक लापता हो गयी और उसका शव समुद्री किनारे अर्धनग्न हालत में अधजला हुआ मिला है।
युवती के भाई ने बताया कि 19 नवंबर को मैं माता पिता, बड़ी बहन और रिश्तेदार के साथ गांव के कुछ और लोग जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए रवाना हुए थे। 21 नवंबर को हम वहां पहुंच गए। हम सीटी रोड क्षेत्र स्थित शांति पैलेस नाम की होटल में रुके। 23 नवंबर की सुबह 5.42 बज रहे थे। कमरे की बालकनी से कपड़े नीचे गिर गए थे। बहन उसे लेने नीचे गई थी। काफी देर बाद वह नहीं लौटी तो हम लोगों ने सोचा कि चाचा के साथ मंदिर चली गई होगी।

परिवार के कुछ सदस्य वहीं रुक गए थे मंदिर से जब चाचा अकेले लौटे, तो हमने बहन के बारे में पूछा। उन्होंने बताया कि वे अकेले मंदिर गए थे। इसके बाद हम लोगों ने उसकी बहुत तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। होटल के कैमरे देखें तो वह सीसीटीवी में नीचे आते तो नजर आई, लेकिन उसके बाद कहां गायब हो गई यह पता नहीं चला। उसी दिन शाम को हमने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद 24 नवंबर को पूरा परिवार वहां से बीना लौट आया। परिवार के अन्य सदस्य वहीं रुके हुए रहे।

26 नवंबर की शाम को ओडिशा पुलिस ने बताया कि समुद्र किनारे एक युवती की लाश मिली। पुलिस ने उसकी फोटो भी भेजी थी। फोटो देखने के बाद वह उसकी बहन ही निकली। जगन्नाथपुरी में रूके गांव के अन्य लोगों ने भी उसकी शिनाख्त की। इसके बाद परिवार के लोग शनिवार को वहां रवाना हो चुके हैं। वे सोमवार को वहां पहुंचेंगे।

युवती के भाई और मां ने पूरी घटना के बारे में बताया। परिजनों ने रेप की आशंका जताई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।

परिजनों ने रेप की जताई आशंका युवती के भाई ने बताया कि शव को देखकर आशंका है कि उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट की गई। इसके बाद उसका शव जलाकर समुद्र किनारे फेंका गया है। शव अर्धनग्न अवस्था में बुरी तरह जला हुआ है। उसे केमिकल या एसिड से जलाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी।

युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल युवती की मां ने कहा कि मेरी बेटी ने किसी का क्या बिगाड़ा था ? उसे इस हालत में किसने छोड़ा है। हम नहा रहे थे मेरी बेटी कपड़े उठाने के लिए गई, लेकिन वापस नहीं आई। अब हम लोगों को न्याय चाहिए। ओडिशा पुलिस भी हमारी मदद नहीं कर रही।

बीना की बेटी के लिए न्याय की मांग करते हुए लोगों ने रविवार को सर्वोदय चौक पर चक्काजाम किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक यह मार्ग बंद रहा।
बीना में आम लोगों ने निकाला पैदल मार्च बीना की युवती की हत्या के बाद कांग्रेस के साथ स्थानीय लोगों ने आंबेडकर तिराहे से पैदल मार्च निकाला और सर्वोदय चौराहे पर बैठ गए। उन्होंने करीब एक घंटे सड़क पर बैठकर न्याय की मांग की। एडवोकेट हरिशंकर पटेल ने कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। बेटी को न्याय नहीं मिलने पर 4 दिन बाद शांतिपूर्ण तरीके से शहर को बंद कराया जाएगा। सभी लोगों ने मिलकर राष्ट्रपति के नाम एसडीओपी प्रशांत सुमन को ज्ञापन सौंपा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top