Monday, January 12, 2026

दलाई लामा को गांधी मंडेला शांति पुरस्कार मिलने पर 101 दीपों का प्रज्वलन किया

Published on

दलाई लामा को गांधी मंडेला शांति पुरस्कार मिलने पर 101 दीपों का प्रज्वलन किया

सत्यम बुंदेली संग्रहालय ने 1959 के दस्तावेजों की लगाई प्रदर्शनी

गजेंद्र ठाकुर। सागर। विश्व बौद्ध धर्म गुरु परम् पावन दलाई लामा को हिमाचल प्रदेश में आज राज्यपाल राजेंद्र आरेलकर के मुख्य आतिथ्य एवं सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन तथा जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा के द्वारा गांधी मंडेला शांति पुरस्कार से विभूषित करने की खुशी में भारत तिब्बत मैत्री संघ ने स्थानीय एम एल बी स्कूल के निकट एक समारोह महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी बुंदेली गायक हरगोविंद विस्व, भारत तिब्बत मैत्री संघ के महेश दत्त त्रिपाठी, समाज सेविका डॉ वंदना गुप्ता, वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार सुबोध मलैया, दामोदर अग्निहोत्री की उपस्थिति में 101 दीपों का प्रज्वलन कर खुशी मनाई। इस अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य सृजन मंच के राष्ट्रीय अध्य्क्ष आचार्य पंडित महेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में नोबेल पुरुस्कृत दलाई लामा जी को हिमाचल का सर्वोच्च नागरिक सम्मान गांधी मंडेला शांति पुरस्कार से सम्मानित होने पर हम सब भारत सरकार से मांग करते हैं कि उन्हें भारत रत्न मिले तथा कैलाश मानसरोवर जैसी सनातन धर्म स्थल एवं तिब्बत की स्वतंत्रता मिले तथा परम पावन को भारत की संसद में ससम्मान आमंत्रित किया जाए। हरगोविंद विश्व ने कविता के माध्यम से दलाई लामा के दीर्घ जीवन की कामना की। डॉ वंदना गुप्ता ने फलदार पौधों का वितरण कर तिब्बत मुक्ति का पुरजोर समर्थन किया। सुबोध मलैया जी ने कहा कि हमारे सागर के संविधान निर्मातात्रय डॉ गौर, पंडित रविशंकर शुक्ल, रतन जी लाल मालवीय तीनो की चौराहे पर एक साथ प्रतिमा स्थापित हो तथा डॉ हरिसिंह गौर के साथ ही दलाई लामा जी को भारत रत्न मिले।

दीपक स्वामी ने कहा यह पुरस्कार परम पावन की सर्वव्यापी करुणा शांति सद्भाव को बढ़ावा देने एवं तिब्बत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रयासों का सुफल है भारत तिब्बत सहयोग मंच के बिट्टू पहलवान ने कहा कि परोपकारी जागृत मन की साधना एवं जीवो की भलाई से मन में शांति, दृढ़ संकल्प पनपता है डॉक्टर सुशील तिवारी ने पुष्प माला अर्पित कर सागर के शिक्षाविद महेश त्रिपाठी को राजगीर बिहार में प्रधानमंत्री द्वारा मंच से सम्मानित किए जाने सागर के गौरव बताया। तथा दुनिया में अमन चैन हेतु दलाई लामा के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सत्यम बुंदेली संग्रहालय के संस्थापक अध्यक्ष दामोदर जी अग्निहोत्री ने 1959 में दलाई लामा के भारत आगमन पर प्रकाशित दुर्लभ संचार पत्रो की प्रदर्शनी आयोजित की। समारोह में डॉ वन्दना गुप्ता, हरगोविंद विश्व, आचार्य पंडित महेश जी त्रिपाठी, ममता त्रिपाठी, किरण केशरवानी, ऋग्वेद त्रिपाठी, गरम कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सेरिंग पोलजोर, पौरवों फोरिंग एवं समस्त तिब्बती भी बहिन उपस्थित रहे।

Latest articles

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते पशुपालक

हफसिली डेयरी स्टेट बदहाली का शिकार: तीन साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं को तरसते...

विदिशा में ज्वेलरी दुकान पर हुई डकैती के आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 13 लाख का माल बरामद

पुलिस का बड़ा खुलासा: अरिहंत ज्वैलर्स डकैती में 03 आरोपी व 02 विधि विरुद्ध...

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

More like this

खेलना हार नहीं, खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक – सांसद लता वानखेड़े

खेलना हार नहीं, खेल जीवन का सबसे बड़ा शिक्षक – सांसद लता वानखेड़े सागर। शहर...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!