हरसिद्धि माता भक्त मंडल द्वारा विशाल चुनरी यात्रा का हुआ आयोजन

सागर। नवरात्रि के पावन पर्व पर राजीवनगर वार्ड हरसिद्धि माता मंदिर से चुनरी यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बाघराज मंदिर पर समाप्त हुई। यात्रा का आयोजन प्रजापति समाज और हरसिद्धि माता भक्त मंडल के द्वारा किया गया। यात्रा जैसे ही रामबाग मंदिर प्रांगण पहुंची वहां कांग्रेस सेवादल ने पुष्प वर्षा की गयी और चुनरी की पूजा अर्चना कर सभी की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गयी।
सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,नितिन पचौरी, अरविंद घोषी,राकेश गुप्ता,विपिन साहू,आदर्श यादव,जगदीश रजक, नीरज गुप्ता, पकंज गोलंदाज, विक्की सोनी, यश कटारे, अंकुर यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here