मंहगाई डायन खाये जात हैं, काँग्रेस की गाँधी चौपाल में उठे मुद्दे

कांग्रेस ने महँगाई, बेरोजगारी और सांपदायिकता के खिलाफ हफसिली, भैंसा में किया गाँधी चौपाल का आयोजन

सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के आह्वान पर कांग्रेस विचार विभाग द्वारा सम्पूर्ण प्रदेश में गांधी जयंती 2 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक गांधी चौपाल के किये जाने वाले आयोजनो में नरयावली विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम भैंसा और हफसिली में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्यातिथ्य में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम गांधी चौपाल की शुरुआत में गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर देश की एकता और समरसता के लिये पूज्य बापू के भजन रघु पति राघव राजा राम का गायन किया गया। चौपाल कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि गोडसे के अनुयायियों को भी गांधी जी का महिमा मंडन करने की आवश्यकता पड़ने लगी है इससे ही पता चलता है कि पूज्य गांधी जी का इस देश में क्या महत्व है। गांधी चौपाल के नरयावली विधानसभा समन्वयक अशरफ खान ने गांधी चौपाल का महत्व बताते हुये कहा कि भाजपा सरकार में देश व प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोज़गारी और नफरत से त्रस्त हो चुकी है और वह परिवर्तन चाहती है। सह समन्वयक शरद राजा सेन ने कहा कि पूज्य महात्मा गांधी जी की विचारधारा पर चलकर ही देश आगे बढ़ेगा। सह समन्वयक जयदीप तिवारी ने पूज्य बापू के बताये मार्ग पर चलने के लिये समस्त कांग्रेस जन को प्रेरित किया। गाँधी चौपाल का संचालन एम. आई खान ने किया व आभार महेन्द्र पटेल ने माना।चौपाल में बाबूलाल अहिरवार, एड.राम कुमार,गोविन्द पटेल,दिनेश यादव, राकेश अहिरवार, गुलाब अहिरवार, जित्तू अहिरवार आदि विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकेश भदौरिया, सुरेन्द्र कुमार, नंदलाल,अच्छे लाल, हेमराज बाबा, सन्दीप कुमार,दीपक कुर्मी,पप्पू विश्वकर्मा,सौरभ आठ्या, विनोद यादव, धर्मेन्द्र यादव, शंकर यादव, राकेश अहिरवार, सुधीर कुमार सहित अनेकों महिलाएं व कांग्रेस जन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here