मुख्यमंत्री द्वारा मध्यप्रदेश के साथ सागर नगर निगम क्षेत्र के 21 हितग्राहियों को संबल योजना के तहत 2-2 लाख रुपये की राशि उनके खातों में हस्तांतरित की
सागर। मध्य प्रदेश के मुख्यहमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रायसेन के दशहरा मैदान में आयोजित राज्य स्तारीय कार्यक्रम में संबल योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश के 15 हजार 948 श्रमिक परिवारों को 345 करोड 59 लाख की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खातों में सीधे अंतरित की तथा छतरपुर, अशोकनगर, कटनी, नर्मदापुरम और देवास के एक-एक हितग्राही से संवाद भी किया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने नगर निगम सागर द्वारा महाकवि पद्माकर सभागार में व्ययवस्था् की गई थी जहां नगर निगम सागर के साथ नगर पालिका मकरोनिया, छावनी परिषद् और जनपद पंचायत सागर के हितग्राही संयुक्त रूप से शामिल हुये। कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संगीता डॉ. सुशील तिवारी, निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, निगम आयुक्तन चन्द्रशेखर शुक्ला, एम.आई.सी. सदस्य पं विनोद तिवारी, शैलेष केशरवानी, धर्मेन्द्र गुड्डा खटीक, रूपेश यादव, श्रीमती कंचन सोमेश जडिया, पार्षद श्रीमती याकृति जडिया, हेमंत यादव, श्रीमती सोना कनई पटैल, पूर्व पार्षद नरेश यादव, पृथ्वी् सिंह ठाकुर, जनपद सागर सी.ई.ओ. मनीषा चतुर्वेदी, मकरोनिया सी.एम.ओ.़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से नगर निगम सागर, जनपद पंचायत सागर, मकरोनिया व केंट क्षेत्र के संबल योजना के 63 हितग्राहियों के खातो में 1 करोड 70 लाख की राशि जिसमें नगर निगम के 21 हितग्राहियों को 42 लाख की राशि शामिल है अंतरित की गई जबकि संनिर्माण कर्मकार मंडल के 7 हितग्राहियों को 14 लाख व नगर निगम के एक हितग्राही को 4 लाख की राशि खाते में अंतरित की गई।
रायसेन में आयोजित मुख्यत कार्यक्रम के पूर्व महाकवि पद्माकर सभागार में हितग्राहियों को संबोधित करते हुये निगमायुक्त श्री चंद्रषेखर शुक्ला ने कहा कि मान. मुख्यामंत्री जी की मंशानुसार प्रदेश में समाज का सबसे कमजोर व्यक्ति आगे बढे, इसलिये उनकी मंशानुसार पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्यारणकारी योजनाऐं संचालित की जा रही हैं, जिसमें जन्म से लेकर मृत्यु के अंतिम संस्कार तक सरकार द्वारा मदद की जा रही है उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुये बताया कि पहले विधवा माताओं को सहायता लेने हेतु बीपीएल बंधन जरूरी था वह भी सरकार ने समाप्त कर दिया है इस प्रकार जीवन में जो बाधाएं आती है उनको दूर करने का काम सरकार कर रही है।
उन्होंने समस्त उपस्थित पंचायत कर्मी व अधिकारियों/कर्मचारियों से अपील की कि वह 17 सितम्बसर से 31 अक्टूीबर 2022 तक चल रहे मुख्य मंत्री जन सेवा अभियान के तहत शेष बचे पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर योजना के लाभ से लाभान्वित कराने का काम करे।
निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री एवं मुख्य्मंत्री जी गरीब परिवार से आये हैं इसलिये वह देश व प्रदेश की गरीब जनता का दुख-दर्द भलीभांति समझते हैं, इसलिये गरीबों के कल्यागण के लिये अनेको योजनाऐ संचालित की जा रही उन्हीं में से संबल योजना एक है, जिसमें दी जाने वाली 2 या 4 लाख की राशि उस हितग्राही को करोड़ो के समान है।
अंत में महापौर श्रीमती संगीता डॉ. सुशील तिवारी ने माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा अंतरित की गई राशि में नगर निगम क्षेत्र के संबल योजना के 21 हितग्राहियों को 42 लाख एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना के 1 हितग्राही को 4 लाख की राशि उनके खातो में अंतरित करने पर माननीय मुख्यकमंत्री जी को धन्यवाद देते हुये आभार व्यक्त किया।
अंत में समस्त अतिथियों द्वारा सांकेतिक रूप से संबल योजना के अर्न्तगत श्रीमती मीरा/राजू विष्वकर्मा रविशंकर वार्ड, अनीता/राहुल पटैल निवासी ग्राम बदौना, अखतर खान छावनी क्षेत्र व नगर निगम क्षेत्रांतर्गत भवन एवं अन्य् संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना अंतर्गत हितग्राही को सांकेतिक रूप से चेक दिये गये।
ख़ास ख़बरें
- 05 / 07 : Sagar: मालथौन के सैकड़ों दलित-आदिवासी पीड़ित कलेक्ट्रेट पहुंचे, कहा दबंग गोविंद सिंह को गिरफ्तार करें व उनकी जमीनों से कब्जा छुड़वाएं
- 04 / 07 : MP News: जीवित व्यक्ति का मृत्यु प्रमाणपत्र बनाये जाने पर FIR के निर्देश
- 04 / 07 : घर में घुसकर मारपीट कर मोटरसाइकिल छीनने वाले आरोपी को गौरझामर पुलिस ने किया गिरफ्तार
- 04 / 07 : मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी की प्रतिभा चयन ट्रायल खेल परिसर सागर में संपन्न
- 04 / 07 : अच्छी शिक्षा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार वचनबद्ध, सुरखी विधानसभा में शिक्षा के साथ साथ किया जा रहा है सर्वांगीण विकास – मंत्री गोविंद राजपूत
सीएम द्वारा प्रदेश के साथ सागर नगर निगम क्षेत्र के 21 हितग्राहियों को संबल योजना के तहत 2-2 लाख रुपये की राशि उपलब्ध कराई

KhabarKaAsar.com
Some Other News