जिले के 53 व्याख्याता प्राचार्य को वरिष्ठ वेतनमान

जिले के 53 व्याख्याता प्राचार्य को वरिष्ठ वेतनमान
सागर – जिले के ५३ व्याख्याता प्राचायों को 30 वर्ष पूर्ण करने पर 6600 ग्रेड पे का समय मान स्वीकृत किया गया। व्याख्याता प्राचार्य के समय मान के प्रस्ताव काफी समय से लंबित थे जिन्हें डॉ. मनीष वर्मा के निर्देश पर विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आहूत कर पात्र लोक सेवकों को उक्त लाभ प्रदान करने हेतु कल आदेश जारी कर दिए गए। दीपावली के पूर्व उक्त आदेश जारी होने से सीधी भर्ती के व्याख्याता प्राचार्यों मैं हर्ष व्याप्त है इस अवसर पर डॉ आशुतोष गोस्वामी सहायक संचालक एवं अध्यक्ष समग्र प्राचार्य एवं व्याख्याता संघ  ,अखिलेश पाठक जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रदेश महामंत्री समग्र प्राचार्य एवं व्याख्याता संघ डॉ महेंद्र प्रताप तिवारी जिलाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ डॉक्टर धीरेंद्र मिश्र अनिल मिश्र सुधीर तिवारी डॉ आनंद बोहरे  आदि ने संयुक्त संचालक डॉ मनीष वर्मा का आभार व्यक्त किया उक्त आदेश के जारी होने से ना केवल मासिक वेतन में वृद्धि होगी वर्ष 2014 से स्वीकृत समयमान के आधार पर एरियर्स का भुगतान भी होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here