विश्व शांति दूत कार्यक्रम के लिए शालिनी जैन बनी स्टेट कोऑर्डिनेटर

विश्व शांति दूत कार्यक्रम के लिए श्रीमती शालिनी जैन बनी स्टेट कोऑर्डिनेटर
सागर। भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के द्वारा मध्यप्रदेश में मैसेंजर ऑफ पीस कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर के लिए प्रदेश की ओर से श्रीमती शालिनी जैन गाइड प्रभारी, ज्ञानोदय विद्यालय, तिली, सागर का चयन किया गया है। विश्व शांति दूत कार्यक्रम विश्व में शांति स्थापित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्काउट गाइड संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। श्रीमती जैन को 2022 से 2025 तक मध्यप्रदेश में शांति दूत के रूप में गतिविधियों के संचालन हेतु राज्य का कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। श्रीमती जैन विगत कई वर्षों से ज्ञानोदय विद्यालय में गाइड प्रभारी के रूप में सक्रिय है। उनके द्वारा संचालित गतिविधियों के फलस्वरूप कई छात्राओं को राष्ट्रपति पुरस्कार और राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनके स्टेट कोऑर्डिनेटर की नियुक्ति पर प्राचार्य ज्ञानोदय विद्यालय अशोक असाटी के साथ जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त गाइड श्रीमती कंचन सिंह एवं राज्य मुख्यालय से राज्य मुख्य आयुक्त विधायक श्री पारस जैन, राज्य सचिव राजेश मिश्रा के साथ राज्य संगठन आयुक्त स्काउट गाइड ने शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपेक्षा की कि श्रीमति जैन मध्यप्रदेश राज्य को विश्व शांति के कार्यक्रमों में अग्रणी भूमिका में ले जाने का प्रयास करेंगी।

खबर के लिए वट्सअप 9302303212 पर संपर्क करें

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top