पत्नी की मौत के आरोपी पति पुनीत शर्मा को पुलिस ने पकड़ा, मामला दर्ज

0
1

ब्रेकिंग..

सागर। बीते दिनों गोपालगंज थाना क्षेत्र श्रीराम कॉलोनी में देर रात नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला था। प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा पति पुनीत शर्मा उम्र 27 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी अपने ही घर में फांसी पर लटकी मिली थी।
सूत्र बताते हैं कि आरोपी पति पुनीत शर्मा को पुलिस ने  आज देर रात गिरफ्तार कर लिया है और मामलें में धारा 498, 304 बी एवं अन्य के तहत पुलिस FIR दर्ज कर रही हैं जबकि सूत्र बताते हैं कि आरोपी पुनीत की माँ पर भी मामला दर्ज हुआ है लेनिक उनको पुलिस ने गिरफ्तार नही किया हैं !

जांच अधिकारी CSP सिटी प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि पत्नी की अस्थि विसर्जन करके लौट रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है पुलिस लगातार आरोपी के घर और ठिकानों पर दविश देती रही है सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी हुई है वहीँ आरोपी की माँ की गिरफ्तारी नही हो पाई हैं मामलें में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार था जो आज आई है उसी आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here