नवविवाहिता मिली फांसी के फंदे पर झूलती ,मायके पक्ष ने हत्या के लगाए आरोप

0
1

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी में बीती रात करीब 12 से 2 के बीच में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। गोपालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि- प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा पति पुनीत शर्मा उम्र 27 साल निवासी श्रीराम कॉलोनी अपने ही घर में फांसी पर लगटी मिली, परिजन कमरे में पहुंचे तो शव फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर सिटी सीएसपी प्रवीण अष्ठाना, टीआई कमल सिंह मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पंचनामा बनाया। पोस्टमार्टम के लिए शव अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतका प्रतिष्ठा उर्फ ऊर्जा की शादी इसी साल जनवरी माह में श्रीराम कॉलोनी निवासी पुनीत शर्मा के साथ हुई थी। मृतका का मायका कटनी में है और मायके पक्ष ने मृतिका प्रतिष्ठा के शरीर पर चोटों के निशान और हत्या के आरोप लगाए है बहरहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया हैं मामले में ससुराल और मायके पक्ष के लोगों के बयान लिए जाएंगे, सीएसपी अष्ठाना ने बताया कि मामले से जुड़े हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर गजेंद्र ठाकुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here