दो वार्डों के निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा की सदस्यता लेकर समर्थन दिया
विकास कार्यों से प्रेरित प्रत्याशी भाजपा में आ रहे
सागार- खुरई। यहां चल रहे नगरपालिका परिषद के चुनाव में सोमवार को दो वार्डों के निर्दलीय प्रत्याशियों ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन दे दिया। प्रत्याशियों ने भाजपा की सदस्यता भी ले ली। वार्ड क्रमांक दस संत रविदास वार्ड के प्रत्याशी अशोक अहिरवार तथा वार्ड क्रमांक 13 अवंतीबाई वार्ड की श्रीमती सीता रानी/ रामा पंडा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
सोमवार को मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह के समक्ष संत रविदास वार्ड के निर्दलीय प्रत्याशी अशोक अहिरवार ने भाजपा की सदस्यता करते हुए भाजपा के प्रत्याशी जयराम अहिरवार को अपना समर्थन दे दिया। रानी अवंतीबाई वार्ड से निर्दलीय श्रीमती सीता रानी रामा पंडा ने भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कुसुम विनोद राजहंस को अपना समर्थन देकर भाजपा को विजयश्री बनाने का संकल्प लिया। मंत्री प्रतिनिधि ने भाजपा का दुपट्टा पहना कर दोनों निर्दलीय प्रत्याशियों के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि खुरई का कोई भी वार्ड मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के विकास कार्यों में पीछे नहीं रहेगा। सभी की भावना विकास के पक्ष में है जिसे भाजपा के नेतृत्व में ही पूरा किया जा सकता है।