BMC को अगले सत्र से 3 विभागों में पीजी की 17 सीटों पर भर्ती की अनुमति मिली, मंत्री सिंह ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया

0

बुंदेलखंड मेडीकल कालेज को अगले सत्र से तीन विभागों में पीजी की 17 सीटों पर भर्ती की अनुमति मिली

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

सागर। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग ने बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज सागर के प्राचार्य व डीन को एक आदेश जारी कर यहां जनरल मेडीसिन, सर्जरी व पैथालॉजी विभागों की पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं वर्ष 2022-23 शैक्षणिक सत्र में शुरू करने के लिए अनुमति जारी कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा मनसुख मंडाविया तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने कहा राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग द्वारा जारी आदेश में बुंदेलखंड मेडीकल कॉलेज सागर को सत्र 2022-23 से एमएस- जनरल सर्जरी की 6 सीटों, एमडी- जनरल मेडिसिन की 9 सीटों तथा एमडी-पैथालाजी की 2 सीटों पर भर्ती की अनुमति जारी की है। आयोग ने पत्र में मप्र शासन के संचालक चिकित्सा शिक्षा को तत्संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here