भाजयुमों सागर ने पीएम मोदी के नाम की पौधों की श्रृंखला बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री मोदी के नाम की पौधों की श्रृंखला बनाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हर पंचायत में मोर्चा ने लगाए गए 100–100 पौधे, 70 हजार से ज्यादा पौधों को लगाने का लक्ष्य – यश अग्रवाल

पद्माकर सभागार में युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया रक्तदान

गजेंद्र ठाकुर। सागर- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मोर्चा द्वारा रक्तदान और पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के नाम की पौधों की श्रृंखला बनाकर पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण करने का संदेश दिया। जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि हर पंचायत स्तर मोर्चा ने 100-100 पौधों का रोपण किया है। मोर्चा द्वारा इन रोपे गए पौधों का खुद संरक्षण करेंगे। 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिले के सभी 34 मंडलों में 70 हजार फलदार पौधों को लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

पद्माकर सभागार में आयोजित किया गया रक्तदान
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों की मौजूदगी में आयोजित हुए शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी भी बचाई जा सकती है। रक्तदान के प्रति जो भ्रांतियां लोगों में बनी हुई हैं, उन बुराइयों को छोड़कर चिकित्सक की सलाह पर हमें रक्तदान जरूर करना चाहिए।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top