राहतगढ़ में चल समारोह के दौरान उपजे विवाद में 3 नामजद पर 307 के तरह और एक दर्जन अज्ञात लोगो पर इन धाराओं में पुलिस ने मामला मामला दर्ज कर डाला
गजेंद्र ठाकुर – सागर। राहतगढ़ में श्रीगणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले चल समारोह में विगत रात्रि हुए विवाद के बाद पुलिस ने एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरूद्ध शासकीय काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। इसी तरह एक अन्य मामला तीन लोगों के खिलाफ फायर करने का भी दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान चल समारोह में शामिल लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने बस्ती विशेष से गुजरने के दौरान लोगों को धक्के दिये और लेझम, अखाड़ा प्रदर्शन से भी रोका मौके पर रात में ही लोगों ने धरना देकर पुलिस का विरोध किया था। सागर से पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों ने धरने, प्रदर्शन पर बैठे लोगों को जांच का आश्वासन देकर शांत किया था अब उल्टे पुलिस की तरफ से ही चल समारोह में शामिल लोगों के खिलाफ धारा 353 का मामला दर्ज किया गया है। विश्वनीय सूत्रों से मिली जानकारी- पुलिस में स्वयं फरियादी बनकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रदर्शन के दौरान राड से मारपीट में उनके बांयें हाथ में चोटें आई है। वहीं दूसरी ओर प्रदर्शन में शामिल लोगों की
शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्लेखनीय है कि उसी समय लोगों ने थाना प्रभारी आनंद राज के खिलाफ आक्रोश जताया था। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। पार्षद सहित तीन लोगों पर 307 का
मामला : सूत्रों के मुताबिक राहतगढ़ थाने में ही पुलिस ने एक अन्य मामला तीन आरोपियों के खिलाफ 307 का दर्ज किया है। इस मामले में पार्षद राहुल तिवारी, सोनू सोनी और संदीप मेहता को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्टकर्ता भाजपा नेता परमानंद भारद्वाज हैं। इस मामले में भी अंदरखानों से जो जानकारी निकलकर आ रही है उसमें यही कहा जा रहा है कि परमानंद भारद्वाज ने सांड़ द्वारा किये गये हमले में घायल होने की बात कही थी। इसके बाद फायरिंग की घटना के कैसे शिकार हो गये इस संदर्भ में राहतगढ़ पुलिस द्वारा कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी जा रही है। चर्चा राजनैतिक हस्तक्षेप की जोरों पर है। संभव है कि एक आध दिन में पुलिस पूरे मामले का खुलासा करे।
बीमार पड़ गए थाना प्रभारी : सूत्रों ने यह भी बताया है कि राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज चल समारोह के विवाद के बाद से ही थाना नहीं पहुंचे। इस संदर्भ में राहतगढ़ थाना प्रभारी से जब जानकारी लेना चाही तो उनका कहना था कि उन्हें पता नहीं है। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप छुट्टी पर हैं तो उन्होंने जवाब दिया कि छुट्टी पर नहीं घर पर हूं और अस्वस्थ हूं।