महापौर संगीता तिवारी सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की परामर्शी समिति में सदस्य बनी, मंत्री ने सौपा पत्र

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी सागर स्मार्ट सिटी की परामर्शी समिति में सदस्य नामांकित

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सागर नगरनिगम की महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की शहर स्तरीय परामर्शी समिति के सदस्य के रूप में नामांकित किए जाने का प्रमाण पत्र सौंपा।

सागर स्मार्ट सिटी की समीक्षा बैठक के आरंभ में सौंपे गये प्रमाण पत्र में उल्लेख किया गया है कि भारत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन के लिए जारी गाइड लाइन के अनुसार राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के परिपालन में सागर स्मार्ट सिटी लि. की परामर्शी समिति में वर्तमान महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को सदस्य नामांकित किया जाता है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी को इस दायित्व के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सांसद राजबहादुर सिंह, कलेक्टर दीपक आर्य, निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार, स्मार्ट सिटी सीईओ राहुल सिंह, डाॅ. सुशील तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here