अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन- दी गयी सेना की वेबसाइट पर जाकर पंजीयन करें

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन
सागर, 23 अगस्त 2022। अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022 तक शासकीय इंदिरा गॉधी इंजीनियरिंग कॉलेज सागर के ग्राउंड परिसर में अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें शिवपुरी, सागर, छतरपुर, दमोह, दतिया, टीकमगढ, निवाडी, आषोकनगर, ष्योपुर, गुना, पन्ना, भिन्ड, मुरैना एवं ग्वालियर आदि 14 जिलो के आवेदकों को भर्ती रैली हेतु सम्मिलित किया गया है। इस भर्ती रैली में वे ही आवेदक सम्मिलित हो सकेगे जो इस भर्ती रैली के लिये पंजीयन करायेगे। अग्निवीर भर्ती रैली में सम्मिलित होने के लिये आवेदक भारतीय सेना की भर्ती  SIDE www.joinindianarmy.nic.in   अपना  ON LINE  पंजीयन  05 अगस्त से 03 सितंबर 2022 तक करा सकते है। पंजीयन संबंधी तथा भर्ती संबंधी समस्त जानकारी उक्त साईड पर उपलब्ध है। आवेदक अधिक जानकारी के लिये सेना भर्ती कार्यालय ग्वालियर के फोन नम्बर 0751-2466414 पर सम्पर्क स्थापित कर सकेते है। आवेदक अधिक से अधिक संख्या में सेना की इस भर्ती SIDE     पर अपना पंजीयन आवष्य करे जिससे वे अग्निवीर भर्ती रैली में सम्मिलित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here