भारी कशमकश के बीच देवरी नगर पालिका अध्यक्ष बनी श्रीमती नेहा अल्केश जैन

भारी कशमकश के बीच देवरी नगर पालिका अध्यक्ष बनी श्रीमती नेहा अल्केश जैन
सागर। देवरी में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव श्रीमती नेहा अल्केश जैन ने श्रीमती सरिता संदीप जैन बबलू सिनेमा को 1 वोट से हराकर बाजी अपने नाम कर ली। 15 पार्षदों वाली इस नगर निगम में पालिका में भाजपा के 10 कांग्रेस के 2 और 3 निर्दलीय थे लेकिन भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और लगातार सक्रिय संदीप जैन बबलू सिनेमा और विधानसभा के दावेदार रहे अलकेश जैन ने मैंडेट के लिए आखरी दम तक जोर लगाया। अंत में पार्टी ने दोनों को स्वतंत्र कर दिया जो जीतेगा वही पार्टी का, इस तर्ज पर यहां पर यह मुकाबला हुआ और भाजपा यहां जीत गई।

Ad 1

देवरी से भूपेंद्र ठाकुर की खबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here