Friday, November 28, 2025

बंडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निकाली गई तिरंगा बाइक रैली, बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल

Published on

spot_img

बंडा में भारतीय जनता युवा मोर्चा सागर द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा बाइक रैली, बड़ी संख्या में युवा हुए शामिल

कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों का सम्मान और लोगों में भारत राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है – यश अग्रवाल

सागर।  भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने बताया कि माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा जी युवा मोर्चा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार जी एवं भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया जी के आह्वान पर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा बंडा विधानसभा में तिरंगा यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में बंडा नगर पालिका के अध्यक्ष श्री वैभव राज कुकरेले जी एवं बंडा नगर मंडल के अध्यक्ष विवेक मिश्रा उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा बाइक रैली में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ भाजपा मंडल पदाधिकारी भी शामिल हुए। भारत माता के उद्घोष के साथ निकली इस बाइक रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार ने देश को एक सूत्र में बांधने के लिए तिरंगा यात्रा की शुरूआत की है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित हो रहे घर-घर तिरंगा अभियान में सभी वर्ग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। कार्यक्रम का उद्देश्य शहीदों का सम्मान और लोगों में भारत राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है। मोर्चा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हर घर तिरंगा कार्यक्रम में घर – घर जाकर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
———————

Latest articles

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...

सागर में तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत सागर। 108 आचार्य...

More like this

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।