कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भारत के वीर सपूतों को मेरा नमन, जिन्होंने आपने प्राण देश की रक्षा करते हुए त्याग दिए – यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार और भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान बड़ी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

सिविल लाइन स्थित शहीद कालीचरण प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि भी अर्पित की गई। जिला मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि कारगिल जैसे दुर्गम स्थान पर विजय प्राप्त कर भारत की सेना ने पूरे विश्व को बता दिया कि भारतीय सेना क्या कर सकती है। भारतीय सेना अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने में जरा सा भी संकोच नहीं करती। भारतीय सेना हर परिस्थिति में अपने देश की रक्षा करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में भारत एक मात्र ऐसा देश है, जिससे भारत मां के रूप में पूजा जाता है और ऐसे देश के उन वीर सपूतों को मेरा नमन है, जिन्होंने आपने प्राण इस देश की रक्षा करते हुए त्याग दिए। उन वीर सपूतों के इस बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

इतिहास को दोहराकर नया कीर्तिमान रच दिया है

भाजयुमो जिलाध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि श्रीनगर के लालचौक पर 30 साल पहले 26 जनवरी 1992 को श्री नरेन्द्र मोदी ने आतंकियों की चुनौती को स्वीकार करते हुए तिरंगा फहराया था। अब एक बार फिर 30 साल बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा ने श्रीनगर के लालचौक पर तिरंगा फहरा कर पूरे देश के सामने 1992 के इतिहास को दोहराकर नया कीर्तिमान रच दिया है। कार्यक्रम के दौरान सभी जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here