स्कूल की क्लास 3 की छात्रा के साथ दुष्कर्म, स्कूल में ही रहता था हैवान, अब सब का वेरिफिकेशन हो रहा

नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के परिवार को स्कूल परिसर से हटाया गया

भोपाल। कोहेफिजा थाने क्षेत्र के शासकीय स्कूल में कक्षा 3 की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ़्तार करने के बाद आज अनाधिकृत रुप से उसी स्कूल परिसर में रहने वाले उसके परिवार को स्कूल प्रबंधन द्वारा पुलिस की मौजूदगी में स्कूल से हटाया दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शहर के सभी स्कूलों में काम करने वाले ड्राईवर, सफाईकर्मी व सुरक्षा गार्ड, माली आदि लोगों का वेरिफिकेसन 7 दिवस में पूर्ण करने के आदेश दिए गए हैं तथा जिन स्कूलों में ऐसे स्टॉफ़ जो अनाधिकृत रूप से रह रहें हैं, उनको हटाने और स्कूल में लगे सभी cctv कैमरे भी दुरुस्त करने के लिए भी सभी थानों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी को पुलिस उपायुक्त द्वारा पत्र भेजा गया है।

उक्त घटना में आरोपी लक्ष्मी नारायण धानुक पिता पूनमचंद उम्र 26साल निवासी स्कूल परिसर थाना कोहेफिजा भोपाल का है एवं मूलत: ग्राम हिनौती नरसिंहगढ जिला राजगढ़ का रहने वाला है, जो बचपन से ही भोपाल मे विभिन्न जगहों पर किराये के मकान में रहता रहा है। आरोपी की कोई भी स्थाई अचल संपत्ति होना नही पाया गया है । आरोपी की मां की मृत्यु हो चुकी है तथा पिता बैरागढ़ में किराये के मकान में रहकर चौकीदारी करते हैं। आरोपी की पत्नी व दो बच्चे हैं जो उसके साथ ही स्कूल परिसर के कमरे मे निवासरत थे, जिन्हे स्कूल परिसर से हटा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here