कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों के खेतों का किया निरीक्षण

कृषि विभाग एवं कृषि वैज्ञानिकों ने कृषकों के खेतों का किया निरीक्षण
सागर दिनांक 26 जुलाई 2022। कृषि विभाग के अधिकारियों अनिल राय अनुविभागीय कृषि अधिकारी, एस के जैन वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कुलदीप, एमके चंदेल तथा कृषि विज्ञान केंद्र देवरी के वैज्ञानिक डॉ आशीष त्रिपाठी द्वारा जैसीनगर विकासखंड के ग्राम सेमरा गोपालमन, खजुरिया, खमकुआं, हीरापुर आदि में बोई गई किसान भाइयों की फसलों का मुआयना किया तथा कृषकों को समसामयिक सलाह दी । क्षेत्र में किसान भाइयों द्वारा सोयाबीन, मक्का, उड़द आदि की फसल लगाई गई है। इन फसलों के निरीक्षण कर दल ने कृषकों को कीट व्याधि नियंत्रण हेतु  रस चुसक कीट तथा  पत्ती भक्षक कीटों के नियंत्रण हेतु पूर्व मिश्रित कीटनाशक रसायन तथा खरपतवार नियंत्रण हेतु चैड़ी पत्ती अथवा सकरी पत्ती की पहचान कर उचित दवाओं का अलग-अलग इस्तेमाल करने की सलाह दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here