Friday, November 28, 2025

नगरीय निकाय के बाद जनपद पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराया- भूपेन्द्र सिंह

Published on

spot_img

नगरीय निकाय के बाद जनपद पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराया: भूपेन्द्र सिंह

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी जनपद अध्यक्षों को बधाई

सागर नगरीय निकाय चुनाव के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराया है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा समर्थित सभी अध्यक्षों और उपाध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह के विकास कार्यों की जीत है।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों का ही परिणाम है कि आज 170 जनपदों में से 121 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस 43 पर ही सिमट कर रह गई है। हारी हुई कांग्रेस जोड़-तोड़ की राजनीति में लगी रही, लेकिन सफल नहीं हो पाई। प्रदेश का प्रत्येक नागरिक विकास चाहता है इसलिए सभी भाजपा पर भरोसा और समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेस पर अब कोई विश्वास नहीं कर रहा है। हर चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो रहा है। अब जनपद पंचायतें भी कांग्रेस मुक्त हो रही हैं।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जनता के साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। हमेशा जातियों के नाम पर विभाजन की राजनीति करने वाली कांग्रेस पार्टी ने कभी किसी का भला नहीं किया। सभी जातियों को सिर्फ वोट बैंक समझा। अब कांग्रेस पार्टी की यह हालत है कि किसी भी जाति-धर्म के लोग उसे पसंद तक नहीं कर रहे।

Latest articles

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...

सागर में तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल ने किया स्वागत

तारण तरण जयंती पर आयोजित शोभायात्रा का सेवादल परिवार ने किया स्वागत सागर। 108 आचार्य...

More like this

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।