ताबड़तोड़ चोरियों का खुलासा, मोतीनगर क्षेत्र में हुई थी यह चोरियां

ताबड़तोड़ चोरियों का खुलासा, मोतीनगर क्षेत्र में हुई थी यह चोरिया

सागर। पुलिस ने बताया कि दिनाक 1-10-21 को फरियादी सनद कुमार पिता लालजी गौतम निवासी देसाई रेसीडेंसी बाघराज वार्ड सागर ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिंनाक 29.05.2027 की दरम्यानी रात में घर में किसी अज्ञात चोर के द्वारा अलमारी तोड कर अलमारी मे रखे सोने के जेवरात एवं नगदी रूपये की चोरी की गई रिपोर्ट पर अपराध क 807/202 धारा 457,380 : भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दिंनाक 29.05.2022 को फरियादी मनोज पिता बद्रीप्रसाद बिलथरे उम्र 35 साल नि बाघराज वार्ड सागर ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट लेख कराई कि दिंनाक 28.05.2022 के रात करीबन 9.30 बजे मै अपनी बुआ के घर धर्मश्री पर गया था और घर पर ताला लगा हुआ था जो मैने आज दिनांक 29.05.2022 के सुबह करीबन 05.30 बजे जाकर देखा तो घर के बाहर का ताला अंदर दोनो कमरे के ताले एवं एक अलमारी का ताला टूटा हुआ था जो एक जोडी सोने के कान के टाप तीन सोने की अगूठी एंव कुछ रूपये कोई अज्ञात चोरी कर ले गया की रिपोर्ट पर अपराध क 58// 2022 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सागर को विश्वसनीय मुखविर के द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी और बरामदगी हेतू थाना प्रभारी मोतीनगर को निर्देशित किया गया इसी के पालन मे मोतीनगर पुलिस द्वारा शीघ्र चोरी की घटना मे कार्यवाही करते हुये उनि एम एल धुर्वे व हमराह स्टाफ की मदद से आरोपी विनोद पिता मुन्ना सिंह उम्र 40 साल नि ग्राम मर्दीनपुर थाना राहतगढ जिला सागर से पूछताछ की गई जिसने बताया कि जिसने उक्त दोनो घटनाये कारित करना स्वीकार किया एवं आरोपी के कब्जे से लाखो के सोने चांदी के जेवरात जिसमे सोने की चूडिया, सोने के कंगन, मगंलसूत्र करीबन 500000 रूपये (पांच लाख रूपये) की जप्ती की गई। बाद आरोपी की गिरप्तार कर न्यायालय पेश किया जाकर जेल दाखिल किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध सागर जिले के विभिन्‍न थानों मे संपत्ति संबधी अपराध किये गये है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top