भाजपा जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 4 जून को, लिए जाएंगे निर्णय

भाजपा जिला कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 4 जून को, लिए जाएंगे निर्णय

सागर। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि- भारतीय जनता पार्टी सागर जिला कोर कमेटी की बैठक आज 4 जून दिन शनिवार को दोपहर 12 से धर्मा श्री स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ने बताया कि आगमी स्थानीय चुनावों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु आज भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी बैठक में प्रमुख रूप केंद्रीय राज्य मंत्री मान.प्रह्लाद पटेल जी, कैबिनेट मंत्री मान. गोपाल भार्गव जी कैबिनेट मंत्री मान. भूपेंद्र सिंह जी कैबिनेट मंत्री मान. गोविंद सिंह राजपूत जी सांसद मान. राजबहादुर सिंह जी सागर जिला प्रभारी मान. आशीष दुबे जी विधायक मान. शैलेंद्र जैन जी मान. प्रदीप लारिया जी मान. महेश राय जी एवं सागर जिला कोर कमेटी के सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here