सागर पंचायत निर्वाचन 2022: नाम-निर्देशन के पहले दिन कितने पत्र हुए जमा

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022
नाम-निर्देशन के प्रथम दिन किसी ने भी नहीं किया नाम-निर्देशन जमा

सागर 30 मई 2022 त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत नाम-निर्देशन की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हुई-नामनिर्देशन के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य द्वारा 12 रिटर्निंग अधिकारी तैनात किए गए थे। नाम-निर्देशन के प्रथम दिन किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी न्यायालय से जिला पंचायत सदस्य हेतु 18 नाम निर्देशन पत्र अभ्यर्थियों द्वारा लिये गये, जबकि जमा करने वालों की संख्या निरंक है।
रिटर्निंग अधिकारी बीना के द्वारा जनपद पंचायत के पांच, सरपंच के 40 नाम निर्देशन पत्र प्रदान किए गए जबकि जमा की संख्या निरंक है ।
रिटर्निंग अधिकारी रहली द्वारा सरपंच के 50 एवं पंच के 11 नाम निर्देशन पत्र प्रदान किए गए। नामनिर्देशन जमा करने वालों की संख्या निरंक है।
इसी प्रकार बंडा में जनपद पंचायत के पांच, सरपंच के 39 एवं पंच के 16 नाम निर्देशन पत्र का प्रदाय किया गया, जबकि जमा करने वालों की संख्या निरंक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here