मप्र के 52 जिलों के जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न,देखें सूची

मप्र के 52 जिलों के जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज आरक्षण प्रक्रिया सम्पन्न,देखें सूची

भोपाल। मध्यप्रदेश के 52 जिलों के जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए आज आरक्षण प्रक्रिया अपनाई गई है। मध्यप्रदेश के 52 जिला पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण हो गया। जानकारी के अनुसार प्रदेश के 52 जिला पंचायतों में से अनुसूचित जाति के लिए 8, अनुसूचित जनजाति के लिए 14, ओबीसी के लिए 4 सीटें आरक्षित हैं, 26 जिला पंचायत अनारक्षित वर्ग के खाते में गई है।
इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हुई है। 8 जिला पंचायत अध्यक्ष के पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, छिंदवाड़ा, सिवनी, कटनी, रतलाम और देवास शामिल हैं। इंदौर, ग्वालियर, रतलाम और देवास SC महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इंदौर में दूसरी बार सीट SC महिला के लिए रिजर्व हुई है।पिछली बार की तुलना में आधी ओबीसी वर्ग को आरक्षित हुई है।
एसटी सीट– सिंगरौली, हरदा, नर्मदापुरम, जबलपुर, बुरहानपुर, रीवा, नरसिंहपुर, श्योपुर, सतना, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर।
एसटी ओपन-हरदा, जबलपुर, मंडला, सतना, बड़वानी, डिंडोरी, बुरहानपुर।

एसटी महिला की 7 सीटों में नरसिंहपुर, रीवा, सिंगरौली, श्योपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, नर्मदापुरम जिला शामिल है।

26 अनारक्षित महिला सीट है, जिसमें से 13 महिलाओं के खाते में गई हैं जिसमें राजधानी भोपाल भी शामिल है।13 अनारक्षित महिला सीट में शामिल जिले हैं- भिंड, निवाडी, विदिशा, शहडोल, उमरिया, पन्ना, मुरैना, छतरपुर, सीधी, उज्जैन, अनूपपुर, टीकमगढ़, भोपाल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here