Friday, November 28, 2025

17 लाख से अधिक मतदाता 28 सौ से अधिक मतदान केंद्रों पर पंचायत एवं नगरीय निकाय में करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

Published on

spot_img
17 लाख से अधिक मतदाता 28 सौ से अधिक मतदान केंद्रों पर पंचायत एवं नगरीय निकाय में करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

सागर 22 मई 2022 नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 के अंतर्गत 17 लाख से अधिक मतदाता 2800 से अधिक मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगरीय निकाय एवं पंचायत में अपने प्रतिनिधि का निर्वाचन करेंगे । प्राप्त जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 2109 मतदान केंद्रों को तैयार किया जा रहा है।  जिनमें 11 लाख 50 हजार 880 मतदाता अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिसमें  6 लाख11 हजार 558 पुरुष मतदाता एवं 5 लाख 39 हजार 322 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपनी पसंद का जनप्रतिनिधि निर्वाचित करेंगे।

इसी प्रकार नगरी निकाय में 14 निकायो के 271 वार्डो के लिये 718 मतदान केंद्रों पर 5 लाख 52 हजार 886 मतदाता अपने जनप्रतिनिधि का चयन करेंगे। यहां बता दें कि जिले में एक नगर निगम एवं अन्य नगर परिषद एवं नगर पालिका में 271 वार्ड हैं। जिनमें कि 48 वार्ड सागर नगर निगम में 48 वार्ड पार्षदों का चयन किया जाएगा सागर नगर निगम में 2 लाख 22 हजार 573 मतदाता 48 वार्ड पार्षदों को चुनेंगे 271 नगरी वार्डो में 2 लाख 84 हजार 948 पुरूष मतदाता एवं 2 लाख 67 हजार 938 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 271 जनप्रतिनिधियों का चयन करेंगे।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सर्वाधिक मतदाता वाली जनपद में रहली जनपद आती है जहां पर 95 वार्डों में 1 लाख 49 हजार 258 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे वहीं पर नगरी निकाय में सागर नगर निगम में 48 वार्डों में 2 लाख 22 हजार 573 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Latest articles

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...

MP: आरोपी सलमान का शॉर्ट एनकाउंटर, भागने के फिराक में था

रायसेन। आरोपी सलमान को देर रात गांधी नगर से गिरफ्तार किया गया है। रास्ते...

More like this

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

MP: सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने गौर विवि के इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपये

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ने इतिहास विभाग को सौंपे 1 लाख रुपया सागर। विश्वविद्यालय के...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।