मंत्री भूपेन्द्र सिंह का जन्मदिवस पूजा अर्चना,वृक्षारोपण के साथ हर्ष उल्लास से मना

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर खुरई के शासकीय माॅडल स्कूल में वृक्षारोपण किया खुरई में धूमधाम से मनाया गया मंत्री भूपेंद्र सिंह का जन्मदिन

मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की

सागर। शुक्रवार को खुरई में प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। खुरई के शासकीय माॅडल स्कूल में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह बामोरा, वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने बताया कि, गत दिवस मंत्री भूपेन्द्र भैया ने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने प्रतिदिन एक वृक्ष का पौधरोपण करने का संकल्प लिया है जिसे वे पूरे समर्पण के साथ पूरा कर रहे हैं। मंत्री भूपेंद्र भैया ने अपने जन्मदिन को मुख्यमंत्री जी के प्रतिदिन वृक्षारोपण कार्यक्रम को समर्पित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों को संदेश दिया था कि वे 20 मई को कम से कम एक पौधा लगा कर मुख्यमंत्री जी के संकल्प में अपना योगदान दें।

मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर खुरई में कई धार्मिक स्थानों पर मंत्री श्री सिंह की दीर्घायु की कामना को लेकर मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह की उपस्थिति में कन्यापूजन, कन्याभोज, सुंदरकाण्ड पाठ, भजन, आरती एवं पूजा-अर्चना की गई।

सर्वप्रथम मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह यादव मंदिर पहुंचे और पूर्जा-अर्चना कर भगवान श्री राधाकृष्ण की आरती की। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह एवं सैकड़ों कार्यकर्ता खुरई के महाकाली मंदिर में माता की पूजा की। इसके बाद लखन सिंह हनुमान मंदिर पठार पहुंचे जहां हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने कन्याओं के चरण पूजन कर आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर कन्याभोज का आयोजन भी किया गया। खुरई स्थित मंत्री कार्यालय में एक दिवसीय अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। अखंड पाठ में मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्तागण एवं आमजन ने मंत्री भूपेन्द्र सिंह के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

खुरई नगर में कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर अपने क्षेत्र के लाड़ले विधायक एवं प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह का जन्मदिन मनाया। इसके अलावा खुरई के ग्रामीण क्षेत्रों में भी पौधरोपण के कार्यक्रम किए गए। मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिवस पर मालथौन में भी भाजपा नेताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावा मालथौन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्थानीय भाजपा नेताओं द्वारा मरीजों को फल वितरण किए गए। ग्राम पतराज में ग्रामीणों ने पौधरोपण कर मंत्री भूपेन्द्र भैया का जन्मदिन मनाया। शाम को मालथौन के किला मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया एवं 1100 दीपों को जलाकर दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

बांदरी में नगर परिषद बांदरी द्वारा मंत्री भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी वार्डों में एक-एक आवास पर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया। इसके पूर्व प्रातः बांदरी में सफाई अभियान भी चलाया गया। इसके अलावा रजवांस, बरोदियाकलां के नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मंत्री भूपेन्द्र सिंह का जन्मदिवस हर्षोल्लास से मनाया। अनेक स्थानों युवाओं द्वारा मंत्री भूपेंद्र सिंह का जन्मदिन गौरव दिवस के रूप में भी मनाया गया।

गजेंद्र ठाकुर-9302303212

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top