मंत्री भूपेंद्र सिंह की कार्यकर्ताओं से अपील, जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं

मंत्री भूपेंद्र सिंह की कार्यकर्ताओं से अपील, जन्मदिन पर एक पौधा जरूर लगाएं

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आहृवान किया है कि उनके जन्मदिन 20 मई को एक एक वृक्ष लगा कर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह के वृक्षारोपण संकल्प में अपना योगदान दें।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह ने प्रतिदिन एक वृक्ष का पौधरोपण करने का संकल्प लिया है जिसे वे पूरे समर्पण के साथ पूरा कर रहे हैं। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने जन्मदिन को मुख्यमंत्री जी के प्रतिदिन वृक्षारोपण कार्यक्रम को समर्पित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं व शुभचिंतकों को संदेश दिया है कि वे 20 मई को कम से कम एक वृक्ष का पौधा लगा कर मुख्यमंत्री जी के संकल्प में अपना योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here