गौ वंश तस्करों पर चला बुलडोजर SP अनुराग सुजानिया थे मौके पर मौजूद

गौ वंश तस्करों पर चला बुलडोजर SP अनुराग सुजानिया थे मौके पर मौजूद

मंदसौर– सरकार के मुखिया मामा शिवराज का गौ वंश तस्करों पर चला बुलडोजर। मध्यप्रदेश में गौ वंश की तस्करी करने वाले तस्करों पर पहली कार्रवाई। अंतर्राजीय गौ वंश तस्करों से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गौ वंश की तस्करी करने वालो के मकानों को किया गया जमींदोज।करीब एक करोड़ की हजारों वर्ग फुट शासकीय भूमि पर कर रखा था बदमाशों ने अवैध कबजा।कुख्यात अपराधी अकबर उर्फ अब्बू , मुख्त्यार और शब्बीर उर्फ साबिर के शासकीय भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को तोड़ा गया राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश के कई अन्य जिलों में करते थे गौ वंश की तस्करी।

आरोपी मुख्तियार सूसाड़ियां पर रासुका की कार्रवाई कर भेजा गया जेल।अकबर उर्फ अब्बू अपराधिक मामलों में पहले से ही जेल में है बंद।अपराधियों के विरुद्ध मंदसौर सहित कई जिलों में और जिलों के बाहर भी अपराध है दर्ज।मंदसौर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर की गई कार्रवाई।पुलिस टीम ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर तीनों बदमाशों के अवैध निर्माण को किया जमीदोज।अतिक्रमण कार्रवाई में विवाद की स्थिति को देखते हुए मौके पर किया गया था भरी पुलिस बल तैनात। कुख्यात अपराधियों पर कार्रवाई के दौरान मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया और वायडी नगर थाना प्रभारी जितेंद्र पाठक कार्रवाई में रहे मौजूद।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here