अवैध अहातों पर हुई कार्यवाई, कलेक्टर ने दिए आदेश

अवैध अहातों पर हुई कार्यवाई, कलेक्टर ने दिए आदेश

सागर। आज दिनांक 28.05.2022 को कलेक्टर सागर  दीपक आर्य के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त आबकारी  सी. पी. सांवले के मार्गदर्शन में सागर शहर अंतर्गत सिविल लाइन, मकरोनिया,कटरा,जवाहरगंज, बड़ा बाजार, गुजराती बाजार क्षेत्रों में अहातों के रूप में संचालित होटल , रेस्टोरेंट एवं ढाबों पर दबिश दी गयी एवं ऐंसे अवैध रूप से मदिरापान करा रहे अहातों को बंद कराया गया एवं उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किये गए। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक रोशनी उरेती, शैलेन्द्र सिंह मार्को
मुख्य आरक्षक के पी नामदेव,मदन यादव आरक्षक संगीता गुर्जर ,प्रदीप सेन शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here