भाजयुमों कार्यलय के उद्धघाटन पर बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता युवा मोर्चा से ही आए हैं।

भाजयुमों कार्यलय के उद्धघाटन पर बोले मंत्री भूपेंद्र सिंह प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता युवा मोर्चा से ही आए हैं।

सागर। आप सब कल की भारतीय जनता पार्टी हो। कल की भाजपा कैसी होगी, यह आज के भारतीय जनता युवा मोर्चा के आप सब कार्यकर्ताओं पर निर्भर करता है। मध्यप्रदेश की आज की भाजपा के सारे प्रमुख नेताओं पर गौर करें, वे सब भाजयुमो से ही आए हैं। यह प्रेरक बात नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह ने यहां जिला भाजयुमो कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कही।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल आदि प्रदेश के ज्यादातर नेता भारतीय जनता युवा मोर्चा से ही निकल कर आए हैं। जिन मूल्यों, सिद्धांतों, विचारों के लिए जनसंघ और भाजपा बनी है, उन विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य भाजयुमो का है। इसलिए युवा मोर्चा का कार्यकर्ता एक संस्कारित और आदर्श कार्यकर्ता होना चाहिए, जिसका लोग उदाहरण दे सकें।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज स्थापना दिवस के दिन भाजयुमो कार्यकर्ताओं को वैसे ही संकल्प लेना है, जैसे कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय, स्व श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता, स्व अटल बिहारी वाजपेयी ने सुशासन का संकल्प लिया, स्व कुशाभाऊ ठाकरे ने संगठन शक्ति का संकल्प लिया और जिस तरह आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने आत्मनिर्भर, स्वाभिमानी, वैभवशाली भारत बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को मोर्चा कार्यकर्ता ही पूरा कर सकते हैं, क्योंकि वे ही भाजपा की ताकत हैं। मोर्चा जितना मजबूत होगा भाजपा उतनी ही मजबूत होगी।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि युवा जिस तरफ हो जाते हैं, राजनीति की दिशा उसी तरफ हो जाती है। हमने अपनी राजनैतिक यात्रा भाजयुमो से ही आरंभ की थी। मंत्री श्री सिंह ने अपने पहले विधानसभा चुनाव का संस्मरण सुनाते हुए कहा कि सुरखी में मेरी रैली में कीर्ति आजाद आए थे। उन्होंने जीप पर ही मुझसे कहा कि भूपेंद्र जी आप चुनाव जीत गये हैं, क्योंकि आपकी रैली में 60 प्रतिशत युवा शामिल हैं। मेरे सामने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव लड़ रहे थे, कांग्रेस की हवा थी, फिर भी मैंने युवाओं की ताकत से चुनाव जीत लिया था।

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैं देख रहा हूँ इस नये कार्यालय में सभी निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्षों व भाजयुमो अध्यक्षों की तस्वीरें लगाई गईं है, जिससे यह कार्यालय जीवंत हो उठा है। कार्यालय ही संगठन विस्तार की पहली इकाई होता है। कार्यक्रम में योगाचार्य विष्णु आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरौठिया, कृष्णवीर सिंह, सुशील तिवारी, रंजोर सिंह बुंदेला, राजकुमार सुमरेड़ी, राजकुमार सिंह धनौरा, नवीन भट्ट, ओंकार सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगन्नाथ गुरैया, राजेश पंडित सहित जिले भर से आए भाजयुमो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गजेंद्र ठाकुर-9302303212

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top