SAGAR: निगमायुक्त ने दिए निर्देश अवैध होर्डिंग्स और अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

निगमायुक्त के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण को दृष्टिगत रखते हुये अवैध रूप से लगाये गये होर्डिग्स, फ्लेक्स आदि को हटाये जाने की कार्यवाही की गई

Ad 1

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=ozcgakgcj5Q[/embedyt]
सागर- स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को देखते हुये नगर निगम आयुक्त आर पी अहिरवार के निर्देश पर उप आयुक्त  राजेश सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में बाजार प्रभारी  आनंद मंगल गुरू एवं निगम अतिक्रमण दस्ते द्वारा शहर के मुख्य मार्गो, चौराहो और खम्बों पर अनाधिकृत रूप से लगे होर्डिग्स फ्लेक्स, बोर्ड आदि को हटाये जाने की कार्यवाही गई।
इस कार्यवाही के दौरान तिली चौराहा विभिन्न होर्डिगों को हटाया गया उसके पष्चात् राहतगढ़ बसस्टेण्ड के पास अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लेने पर उसे भी अतिक्रमण दस्ते द्वारा हटाया गया साथ ही अम्बेडकर वार्ड स्थित धर्मश्री चौराहा पर लगाये फब्बारा के आसपास एव उसके सामने लगाये गये विभिन्न संस्थाओं द्वारा बोर्ड लगाये जाने पर उन्हें हटाये जाने हेतु संबंधित संस्थाओं को पत्र प्रेषित कर सूचित किया गया है कि 24 घंटे अंदर इन बोर्ड आदि को हटा लेवंे अन्यथा नगर निगम द्वारा उन्हें हटाया जायेगा।
इस दौरान नगर निगम आयुक्त आरपी अहिरवार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को दृष्टिगत रखते हुये नगर के ऐसे स्थान जिन स्थानों पर सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया है उन स्थानों पर या उनके आसपास बिना अनुमति के होर्डिग्स, फ्लेक्स आदि ना लगाये अन्यथा निगम द्वारा उन्हें सख्ती से हटा दिया जायेगा।

खबर गजेन्द्र ठाकुर-सागर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here