SAGAR: कलेक्टर श्री आर्य ने बदोना ग्राम पहुंचकर हितग्राही का कराया गृह प्रवेश 

 कलेक्टर श्री आर्य ने बदोना ग्राम पहुंचकर हितग्राही का कराया गृह प्रवेश 

Ad 1

सागर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जहां सागर जिले में 23 हजार से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गृह प्रवेश कराया गया। वहीं कलेक्टर दीपक आर्य एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल ,जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष चतुर्वेदी द्वारा सागर विकासखंड के ग्राम बदोना में पहुंचकर हितग्राही का गृह प्रवेश कराया। सुश्री मनीषा चतुर्वेदी ने बताया कि बदोना ग्राम के दयाराम पिता राम प्रसाद पटेल को पूरी विधि विधान के साथ गृह प्रवेश कराया।
कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि सागर जिले में 23000 से अधिक हितग्राहियों को आज प्रधानमंत्री आवास के तहत गृह प्रवेश कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस के तहत जो भी हितग्राही वंचित रह गए हैं। उनका सर्वे कराकर शीघ्र ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here