हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल वाहन रैली का इस तरह हो रहा हैं आयोजन, तैयारियां जोरों पर

हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल वाहन रैली का इस तरह हो रहा हैं आयोजन तैयारियां जोरों पर

Ad 1

सागर। आयोजको ने बताया- विशाल वाहन रैली 1 अप्रैल शाम 4:00 बजे स्थान खेल परिसर का मैदान, जैसा कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा हैं, विशाल वाहन रैली मकरोनिया दीनदयाल नगर केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के मैदान से प्रारंभ होकर मकरोनिया राजाखेड़ी होते हुए खेल परिसर पहुंचेगी वहीं दूसरी ओर सदर 14 मोहाल खेरमाई मंदिर से प्रारंभ होकर खेल परिसर के मैदान पर पहुंचेगी यहां से शाम 4:00 बजे सभी नगर एवं मकरोनिया सदर सभी क्षेत्रों के वाहनों का एकत्रीकरण होगा 4:00 बजे यहां से यह विशाल वाहन रैली सामूहिक रूप से शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए सदर डीएनसीबी स्कूल के मैदान पर समापन होगी इस रैली का उद्देश्य हिंदू नव वर्ष का जन-जन तक जागरण एवं पश्चात संस्कृति को भूल कर हिंदू नव वर्ष मनाने का उद्देश्य है प्रत्येक वाहन में भगवा ध्वज रहेगा एवं यातायात नियमों का पालन करेंगे और प्रत्येक वाहन पर दो व्यक्ति ही रहेंगे इस वाहन रैली में रख भगवान श्रीराम का रथ एवं झांकी और डीजे रहेंगे करीब इसमें 1000 से ऊपर वाहन सम्मिलित होंगे जिसमे चार पहिया वाहन भी होंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here