विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर इस सड़क निर्माण मामले में हस्तक्षेप की मांग की

विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रभारी मंत्री से मुलाकात कर लक्ष्मीपुरा की सड़क निर्माण मामले में हस्तक्षेप की मांग की
सागर। विधायक शैलेंद्र जैन में भोपाल प्रवास के दौरान सागर जिले के प्रभारी मंत्री माननीय अरविंद भदौरिया से मुलाकात कर शहर के लक्ष्मीपुरा वार्ड में स्थित पुरानी पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों द्वारा आम रास्ता बंद किए जाने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 60-70 वर्षों से यहां पर स्थानीय निवासी लोग निवास करते हैं और वर्तमान रास्ता ही उनका आम रास्ता है कुछ समय पूर्व नगर निगम द्वारा इस सड़क के निर्माण का निर्णय लिया गया और इसका टेंडर करके ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया इस पर कुछ अधिकारियों ने आपत्ति जताते हुए कार्य रुकवा दिया इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई उन्होंने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया, उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक से भी चर्चा हो चुकी है उन्होंने कहा कि कोई भी लोगों के सुखाधिकार का हनन नहीं कर सकता वर्षों से रह रहे लोगो के रास्ते को इस तरह बंद नहीं किया जा सकता, उन्होंने इस विषय में प्रभारी मंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की और बताया कि यदि समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया गया तो लोग आक्रोशित होकर चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे इस पर प्रभारी मंत्री ने तत्काल पुलिस अधीक्षक से चर्चा कर उस सड़क को पूर्ववत स्थिति में करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here