11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आज भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर काँग्रेस ने किया समर्थन

आंगनवाडी बहनों की हडताल को शहर कांग्रेस ने दिया समर्थन

सागर/15.03.2022 – अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आज भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रही। तीन मढिया,पावर हाऊस के समीप आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मध्यप्रदेश बुलंद आवाज नारी शक्ति आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका संघ के बैनर तले यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रेखा चौधरी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बीच पहुंची अपना समर्थन दिया। अध्यक्ष रेखा चौधरी ने शीघ्र ही सरकार से इनकी मांगों को पूरा करने की मांग की, उन्होने कहा कि मांगों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए और उन्हीं की तरह वेतनमान दिया जाए।
प्रदेश उपाध्यक्ष अमित दुबे रामजी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायकाओं व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सुपरवाइजर पद पर आयु सीमा का बंधन हटाकर विभागीय पदोन्नति दी जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायकाओं को ईपीएफ व ईएसआई सुरक्षा दी जाए।
शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शिक्षा विभाग में शामिल किया जाए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को बराबरी का दर्जा दिया जाए।
कांग्रेस जन मे महिला कांग्रेस अध्यक्ष महजब़ीन अली,महिला सेवादल अध्यक्ष रजिया खान आदि उपस्थित रही ।

गजेंद्र ठाकुर की खबर- 9302303212

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top