चोरी हुई कार कैंट पुलिस ने तीसरे दिन ही झांसी से ढूढ निकाली आरोपियों में अब तक इन 3 की पुष्टि

पटकुई से चोरी हुई कार कैंट पुलिस ने तीसरे दिन ही ढूढ निकाली, झांसी से बरामद हुई कार
सागर जिले में वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक तरुण नायक और अति पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने विशेष अभियान चलाते हुए विशेष निर्देश दिए हैं, गौरतलब हो गत दिवस थाना केंट के ग्राम पटकुई से एक टाटा नेक्सन कार चोरी हो गयी थी सूत्रों से प्राप्त जानकारी में- केंट थाना प्रभारी गौरव तिवारी ने अपनी टीम के साथ सीसीटीव्ही कैमरों की सहायता से पूरे वाहनों की निगरानी शुरू की और वाहन चोरी में लिप्त पुराने आरोपियों से भी पूछताछ की इसके बाद पटकुई से चोरी हुई कार का सुराग झांसी में मिल गया और पुलिस टीम ने चोरी गयी कार यूपी के झांसी  से बरामद कर ली साथ ही मुख्य आरोपी ऋषभ उर्फ जार्ज निवासी चिड़िया बंगला के पास केंट थाना, दूसरा आरोपी भरत अहिरवार झांसी और तीसरा आरोपी सोनू अहिरवार को पकड़ा, पुलिस आगे की जानकारी जुटा रही है सायद आरोपियों की संख्या में इजाफा हो सकता है बताया गया है कि कार चोरी करने वाला आरोपी आदतन अपराधी है और पहले भी वाहन चोरी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं
कार्यवाही टीम में केंट थाना प्रभारी गौरव तिवारी, आ.प्रदीप शर्मा, प्रआ मूकेश, आ आशीष गौर, आ मणिशंकर, आ लखन गंधर्व, आ मूकेश यादव,आ योगेश तिवारी का अहम रोल था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here