फेडरेशन कप में सागर के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण पदक 8 रजत पदक और 12 कांस्य पदक जीते हुआ सम्मान, कूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चार खिलाडी का भी हुआ चयनित

0

फेडरेशन कप में सागर के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण पदक 8 रजत पदक और 12 कांस्य पदक जीते हुआ सम्मान, कूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चार खिलाडी का भी हुआ चयनित

सागर। राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता विजेता खिलाडियों का हुआ सम्मान कूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए सागर के चार खिलाडी चयनित सोलन हिमाचल प्रदेश में आयोजित बारवी राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं द्वितीय फेडरेशन कप में सागर के खिलाड़ियों ने 16 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक एवं 12 कांस्य पदक जीते। मध्य प्रदेश कूडो टीम के कोच की जिम्मेदारी एसोसिएशन के सचिव हरिकांत तिवारी को दी गई थी। सोलन हिमाचल प्रदेश में यह प्रतियोगिता 14 फरवरी से 20 फरवरी 2022 तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता मैं 36 राज्यों के लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश की टीम से 59 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से 26 खिलाडी सागर के थे। प्रतियोगिता उपरांत वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए ट्रायल हुए जिसमें सागर के चार खिलाड़ियों ने अपना स्थान सुरक्षित किया जिनमें करण पटेल, मोहम्मद सोहेल खान, शैलेंद्र सिंह कुर्मी, गीतिका पटेल हैं। कूडो वर्ल्ड कप टोक्यो जापान में मई 2022 में आयोजित होगी।
आज सर्किट हाउस में कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के चेयरमैन नगर विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने खिलाड़ियों का समारोह पूर्वक सम्मान किया। शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर के कूडो खिलाड़ियों ने आज नगर को गौरान्वित कर दिया। आप सब ऐसे ही सागर नगर का नाम रोशन करें हम सब आपकी भरपूर मदद करेंगे। आप बस खेलिये और अपने माता पिता, गुरु और सागर को विश्व के नक्से में खेल के माध्यम से स्थापित कीजिये।
कूडो भारत सरकार के खेल मंत्रालय से मान्यता प्राप्त है एवं केंद्रीय सरकार के अधीनस्थ विभागों में कूडो खिलाड़ियों को नौकरियों में आरक्षण प्रदान किया गया है। श्री शैलेन्द्र जैन जी के प्रयासों से मध्य प्रदेश सरकार के खेल विभाग ने भी कूडो खेल के उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए एकलव्य अवार्ड देने के लिए खिलाड़ियों को नामांकित किया है। जो कूडो खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे उन्हें एकलव्य एवं विक्रम अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार विक्रम अवार्ड से सम्मानित खिलाड़ियों के लिए प्रशाष्टि पत्र के साथ सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र भी देती है।
खिलाड़ियों , प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों ने श्री शैलेन्द्र जैन का धन्यवाद करने के लिये उनका सम्मान फूलमालाओं से किया।
इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिदरा, वीनू राणा, जगन्नाथ गुरैया, मनीष चौबे, कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों डॉ मोहम्मद ऐजाज़ खान, डॉ नईम खान, डॉ राजेन्द्र यादव, नीरज यादव,हरिकांत तिवारी, आमिर खान, डॉ गणेश चौबे, शुभम राठौर,अजय पटेल, अमित जैन,मेघा भोजक, अंशुल हर्षे, अभिषेक नामदेव, गोलू सेन, नितिन साहू, शरद साहू, आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी एवं अगली प्रतियोगिताओ के लिए शुभकामनाएं दी।

खबर गजेंद्र ठाकुर-9302303212

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here