समाज सेविका श्रीमति ममता दुबे का हु भव्य स्वागत, दीदी ने बताई स्वरोजगार की राह

0

समाज सेविका श्रीमति ममता दुबे का हु भव्य स्वागत, दीदी ने बताई स्वरोजगार की राह

समाज सेविका श्रीमति ममता दुबे (दीदी जी) का सागर में समाज सेवा का भाव रखने वाली स्वरोजगार कार्यकुशल महिलाओं से मिलना हुआ जिसमें समाज की सभी स्वरोजगार कार्यकुशल महिलाओं ने भव्य रूप से उनका स्वागत किया, समाज सेविका श्रीमति ममता दुबे का इस भव्य आत्मीय स्वागत के लिए उन्होंने सभी स्वरोजगार कार्यकुशल महिलाओं को बहुत बहुत धन्यवाद एवं साधुवाद दिया गौरतलब हो सागर लक्ष्मी नगर राजेश्वरी जी के निज निवास पर समाज सेविका श्रीमति ममता दुबे का स्वागत किया गया जहाँ सभी स्वरोजगार कार्यकुशल महिलाओं ने जिसमें राजेश्वरी जी गंगा जी नीतू पाठक जी उमा जी एवं सभी महिलाएं एकत्रित रही इसी दौरान कुछ हस्तकला में निपुण महिलाओं को श्रीमति ममता दुबे ने उनके कार्य को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें बताया कि कैसे वो अपने रोजगार को आगे बढ़ा सकती है और अपने घर को सुचारू रूप से चला सकती है उन्होंने कहा अब वक्त आ गया हैं महिलाएं खुद आत्मनिर्भर बने एवं अपना परिवार चलाने में सहयोग करें।

खबर गजेंद्र ठाकुर-9302303212 (वट्सअप)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here